विदेशी नहीं बल्कि भारतीय होगा टीम इंडिया का नया कोच, रेस में यह तीन खिलाड़ी सबसे आगे

By अंकित सिंह | Oct 14, 2021

टीम इंडिया इस वक्त टी20 विश्वकप की तैयारियों में जुटी हुई है। कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में टीम इंडिया टी20 विश्व कप की तैयारी कर रही है। हालांकि रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्वकप के बाद खत्म हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा? यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि अपना कार्यकाल बढ़ाने के मूड में रवि शास्त्री नहीं हैं और साथ ही साथ बीसीसीआई द्वारा कोच के लिए तय मानक पर अब वह फिट भी नहीं बैठ रहे हैं। बीसीसीआई ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। कई नाम को लेकर लगातार चर्चा चल रही है जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने, दिग्गज कोच टॉम मूडी, माइक हेसन, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले जैसे नाम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: KL राहुल को बल्लेबाजी की धुरी बनाने से विराट कोहली पर से दबाव कम होगा : ब्रेट ली

फिलहाल वीरेंद्र सहवाग अपनी क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं। इसके अलावा जहीर खान मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। अनिल कुंबले के पास इस वक्त पंजाब किंग्स की कोच की जिम्मेदारी है। हालांकि बीसीसीआई मानता है कि नया कोच भारतीय होगा जिससे कि मैनेजमेंट के साथ उसकी ट्यूनिंग अच्छी रह सके। आईपीएल के सफल को रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने फिलहाल टीम इंडिया के कोच बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं। रिकी पोंटिंग जहां दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं तो वही जयवर्धने मुंबई के हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में मुकाबले से पहले पाक कप्तान बाबर आजम बोले- हमारा ध्यान भारत को हराकर लय हासिल करने पर है

वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ भी टीम इंडिया के कोच की रेस में हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के पास लंबा अनुभव है तथा युवाओं को निखारने में इन दोनों खिलाड़ियों को महारत हासिल है। राहुल द्रविड़ एनसीए के डायरेक्टर भी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि वह कोच बनने के लिए इक्छुक नहीं है। वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान से बीसीसीआई संपर्क करने की कोशिश में है। यह तीन नाम फिलहाल रेस में सबसे आगे हैं। वीवीएस लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा