धोनी की वापसी के साथ जीत की राह पर लौटने उतरेगी टीम इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

वेलिंगटन। चुनौतीपूर्ण हालात में चतुराई भरी स्विंग गेंदबाजी के सामने चकमा खाने वाली भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के बाद बढे हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में हराकर जीत के साथ वनडे श्रृंखला खत्म करना चाहेगी। भारत के सबसे अनुभवी वनडे खिलाड़ी धोनी मांसपेशी में चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके। चौथे वनडे में भारतीय टीम के 92 रन पर सिमटने के बाद अब आखिरी मैच में उनकी वापसी से खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा। 

इसे भी पढ़ें: चोटिल गुप्टिल का ODI में खेलना संदिग्ध, कोलिन मुनरो की टीम में वापसी

तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है। इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी। रोहित इसे अब तक के बदतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुके हैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरूआत देने की उम्मीद होगी । निलंबन से लौटे हार्दिक पंड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे। यह देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार को आराम देने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी होती है या नहीं । टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को आजमाना चाहेगा क्योंकि खलील अहमद पिछले मैच में प्रभावी नहीं रहे।

श्रृंखला भारत पहले ही जीत चुका है लेकिन न्यूजीलैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टी20 श्रृंखला में बढे हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगी। चौथे वनडे में कोलिन मुनरो की जगह उतरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने नाबाद 30 रन बनाये जबकि रोस टेलर ने पिछली दो पारियों में 93 और नाबाद 37 रन जोड़े। न्यूजीलैंड को अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की कमी खलेगी जो कमर की चोट के कारण बाहर हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिये जबकि कोलिन डे ग्रांडहोमे ने तीन विकेट चटकाये। 

इसे भी पढ़ें: तीसरे और आखिरी ODI में न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को हराया

टीमें: भारत:- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, टाम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टाड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर और टिम साउथी।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी