IND vs AUS: खुद के बिछाए जाल में फंसी टीम इंडिया, इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के ये रहे बड़े कारण

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। यह श्रृंखला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही है। इस श्रृंखला का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया जहां मुकाबला 3 दिन में ही खत्म हो गया और भारतीय टीम को निराशाजनक हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली दो हार को भुलाते हुए शानदार वापसी की है और भारत को 9 विकेट से हराया है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत अपने ही बिछाए जाल में खुद फंस गया है। इतना ही नहीं, इंदौर टेस्ट में हार के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। 

- हार के अन्य कारणों की बात करें तो टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरीके से फ्लॉप रहा। चाहे कप्तान रोहित शर्मा हो या दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, केएल राहुल की जगह इस मैच में शामिल किए गए शुभमन गिल हो या फिर श्रेयस अय्यर, सभी इंदौर की पिच पर संघर्ष करते दिखे। बल्लेबाज दोनों ही पारियों में नाकाम रहे। 

- भारत के खराब प्रदर्शन में बीच का भी अहम रोल रहा जिसकी वजह से बल्लेबाज काफी बेबस नजर आ रहे थे। इस पिच पर बल्लेबाजी करना काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उस्मान ख्वाजा और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमा कर कहीं ना कहीं इस पिच पर बल्लेबाजी करने के तरीके में जान फुंकी। 

इसे भी पढ़ें: INDvsAUS: इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन हुई भारत की शर्मनाक हार, सीरीज में Australia ने की वापसी, 9 विकेट से दी मात

- इसके अलावा भारत का स्पिन अटैक पूरी तरीके से फेल रहा। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल कोई कमाल नहीं दिखा सके। जहां ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज जबरदस्त तरीके से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे तो वही भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आसानी से खेल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक