‘टीम इंडिया’ एकजुट, दरार डालने का भाजपा का प्रयास सफल नहीं होगा: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) में दरार डालने की भारतीय जनता पार्टी कितना भी कोशिश कर ले, वह सफल नहीं होगी। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘टीम इंडिया’ एकजुट है। नीतीश कुमार के नाराज होने संबंधी खबर के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा नीतीश बाबू के बारे में कैसी गंदी का इस्तेमाल करती है वो मैं बोलना भी नहीं चाहूंगा। अब वही ऐसी अनर्गल बातें कर रहे हैं। हम सब एकजुट हैं। भाजपा और मोदी जी टीम इंडिया में दरार डालने की कितनी भी कोशिश कर लें, वो नहीं पड़ रही है।’’

उधर, जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि विपक्षी दलों की बैठक के दौरान जिस तरह से चीजें घटित हुईं उसे लेकर नीतीश कुमार नाखुश थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि नीतीश कुमार कतई नाराज नहीं हैं। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में ललन सिंह ने भाजपा नीत राजग की उन खबरों को ‘दुष्प्रचार’’बताया जिनमें कहा गया है कि नीतीश कुमार ‘इंडिया’ नाम से नाखुश हैं और नये गठबंधन का संयोजक नहीं बनाए जाने से नाराज हैं।

प्रमुख खबरें

Bundelkhand से CM Yogi का SP पर बड़ा वार: कब्रिस्तान जिन्हें प्यारा, उन्हें Ram Mandir अच्छा नहीं लगता

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- सपा-कांग्रेस सनातन का अपमान करते हैं, BJP विरासत बचा रही है

चंपत राय इस्तीफे के बाद नाराज नहीं, नई व्यवस्था का कर रहे समर्थन: गोविंद देव गिरि

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी