टीम इंडिया का ये खिलाड़ी जल्द रचाएगा शादी, सगाई की तस्वीर शेयर की, SKY ने दी अनोखे अंदाज में बधाई

By Kusum | Aug 10, 2024

टीम इंडिया और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। फिलहाल अभी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शालका मकेश्वर से सगाई कर ली है। 30 वर्षीय जितेश ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं जितेश ने इसके कैप्शन में लिखा, इस अजीबोगरीब दुनिया में, हमें अपना हमेशा के लिए 8.8.8, 8 अगस्त 2024 को मिला। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जितेश को बधाई दी है। 


जितेश शर्मा के सगाई की घोषणा करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी है। भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जितेश को बधाई देते हुए लिखा कि, बहुत बहुत बधाई भाऊ और वाहिनी दोनों को। 


बता दें कि, शालका मकेश्वर नागपुर की रहने वाली हैं और पेशे से आईटी इंजीनियर हैं। वो बतौर सीनियर टेस्ट इंजीनियर सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैं। मकेश्वर ने प्रोफेसर राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियर एंड मैनेजमेंट से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में बीई और यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंडीनियरिंग से VLSI डिजाइन  में एमटेक किया है। 

 

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन