क्या पंजाब किंग्स गेल या मलान से पारी का आगाज कराएगी? मयंक अग्रवाल ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2021

अहमदाबाद। पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल या डेविड मलान के उनके साथ पारी का आगाज करने की संभावना के बारे में अब तक चर्चा नहीं की है। नियमित कप्तान राहुल को आंत्रपुच्छ (अपेंडिसाइटिस)के उपचार के लिए सर्जरी की जरूरत है। उनके जल्द ही टीम से जुड़ने की संभावना कम है लेकिन टीम ने उम्मीद जताई कि मुंबई के अस्पताल में सर्जरी के बाद वह एक हफ्ते से 10 दिन के भीतर वापसी करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में हो रहा है और अगर राहुल को छूट नहीं मिलती है तो उन्हें पृथकवास से गुजरना होगा और ऐसी स्थिति में वह 30 मई को खत्म होने वाले टूर्नामेंट से संभवत: पूरी तरह बाहर हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

गुजरात सरकार प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘रिफॉर्म उत्सव’

Vadnagar से Varanasi तक BJP की Sewa Jyoti Yatra, PM Modi के 25 साल का सफर दिखाएगी पार्टी

Vote Theft Controversy: राहुल गांधी ने BJP और Election Commission पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण