भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ की टीम दो दिवसीय सिरमौर दौरे पर, भूस्खलन का करेगी अध्ययन

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 03, 2021

नाहन। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ के भूवैज्ञानिकों की एक तीन सदस्य टीम सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में गत 30 जुलाई को पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हुए भूस्खलन का अध्ययन करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंची है।इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि यह टीम मंगलवार और बुधवार को भूस्खलन स्थल का अध्ययन करेगी और बुधवार दोपहर में उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगी।इस टीम में निदेशक इंजीनियरिंग भूविज्ञान मनोज कुमार, भूविज्ञानी पी0 जगन और सहायक भूविज्ञानी ए0 पुनिया शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत पर सदन में हंगामा विपक्ष का वॉकआउट

मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में चार, पांच और सात अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।प्रदेश में नौ अगस्तत तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। उधर, येलो अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश से भूस्खलन और पेड़ गिरने का खतरा है। स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अचानक जल स्तर बढ़ने से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force