हिमाचल में पहाड़ खिसकने के बाद नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग को किया गया बंद

Landslides hit Himachal Pradeshs Solan, Sirmaur districts

हिमाचल के सिरमौर में भूस्खलन के बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।अधिकारी ने बताया कि यह भूस्खलन लड्डू के निकट हुया , जिसके बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 907-ए अवरुद्ध हो गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार को हुये भूस्खलन के बाद नाहन-कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। प्रदेश के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में येदियुरप्पा, उनके बेटे, परिजनों व पूर्व मंत्री के खिलाफ नोटिस जारी

अधिकारी ने बताया कि यह भूस्खलन लड्डू के निकट हुया , जिसके बाद नाहन कुम्हारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 907-ए अवरुद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुयी। उन्होंनेबताया कि सड़क पर यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़