उत्तरकाशी में फंसा ट्रैकर्स का दल, रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाया गया, राजनाथ ने CM धामी से की बात

By अंकित सिंह | Oct 04, 2022

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। मौसम ने करवट ली और पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई जिसकी वजह से द्रौपदी का डंडा में हिमस्खलन की चपेट में 29 लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी थे। इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है। केंद्र सरकार की ओर से इस पूरे अभियान में हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा किए गए पर्वतारोहण अभियान में भूस्खलन के कारण बहुमूल्य जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

इसे भी पढ़ें: Tejas और Rafale के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Prachand लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भर रचा इतिहास

धामी ने आगे कहा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है। सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी