वेस्टइंडीज दौरे के लिए 19 जुलाई को टीम का चयन, धोनी के भविष्य पर फैसला नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा 19 जुलाई को होगी लेकिन तीन अगस्त से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। विश्व कप के सेमीफाइनल में नौ जुलाई को न्यूजीलैंड से हार के बाद से ही धोनी के भविष्य पर चर्चा की जाने लगी। उम्मीद है कि 38 साल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अगले कुछ दिनों में संन्यास लेने की घोषणा कर देगा। 

इसे भी पढ़ें: बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी पर इयोन मोर्गन ने कही ये बड़ी बात!

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने प्रशासकों की समिति (सीओए) से मुलाकात में कहा कि चयनकर्ता 19 जुलाई को मुंबई में बैठक करेंगे। हमने अभी धोनी से कुछ नहीं सुना है, लेकिन खिलाड़ी और चयनकर्ता के बीच क्या बातचीत होगी यह मायने रखता है। अगर आप मुझे से पूछेंगे तो धोनी ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। सिर्फ वही फैसला कर सकते है कि वह आगे खेलना चाहते है या नहीं। कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन-तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और श्रृंखला से विश्राम दिये जाने की संभावना है जबकि दोनों 22 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की टीम में वापसी कर सकते है। ये पांच दिवसीय मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे।

इसे भी पढ़ें: ICC को अपने कुछ नियमों पर विचार करना होगा: पुजारा

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की उपलब्धता के बारे में भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है जो अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गये थे। विश्व कप में भारत की हार के बाद यह सीओए की पहली बैठक थी लेकिन विनोद राय की अध्यक्षता वाली समिति ने टीम के प्रदर्शन पर कुछ चर्चा नहीं की। हालांकि तीन सदस्यीय पैनल और वीडियो कांफ्रेस से लंदन से जुड़े सीईओ राहुल जौहरी ने खिलाड़ियों के द्वारा मैचों के चुनने का मुद्दा उठाया। जौहरी आईसीसी की बैठकों के लिए लंदन में ही रूके है।

इसे भी पढ़ें: भारी मन से जिम्मी नीशाम ने कहा, "खिलाड़ी मत बनना" 

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धोनी और धवन जैसे बल्लेबाजों को विश्व कप से पहले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में नहीं खेलने का मुद्दा उठाया था। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि सवाल यह उठता है किखिलाड़ियों को टूर्नामेंटों को चुनना का अधिकार कौन देता है। क्या यह फैसला वह खुद ले रहे हैं और क्या वे चयनकर्ताओं को इसके बारे में बता रहे है? इस मुद्दे पर बेहतर संवाद की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा