मुंबई लोकल ट्रेन में आई तकनीकी खराबी, पैदल ही पटरियों पर चले यात्री; देखें वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

मुंबई। पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार सुबह व्यस्त समय के दौरान तकनीकी खामी आने के कारण बाधित हुईं, जिससे कई यात्री ट्रेनों से उतर गए और अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए पटरियों पर पैदल चल पड़े। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर दहीसर और बोरीवली के बीच बिजली का तार टूट जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि इसके कारण तेज गति से चलने वाली लोकल ट्रेनों में 15 मिनट तक की देरी हुई।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का दावा, हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी भाजपा

चूंकि कुछ ट्रेन खामी के कारण बीच रास्ते में ही रुक गयी थी तो कई यात्री बोगियों से उतरे और अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए पटरियों पर पैदल चलने लगे। पटरियों पर चलते हुए यात्रियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुईं। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खामी को सुबह सात बजकर 23 मिनट पर ठीक कर दिया गया। बाद में ट्रेनों की सामान्य आवाजाही बहाल हो गयी। मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे रोज तकरीबन 3,000 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का संचालन करता है और हर दिन करीब 75 लाख यात्री इन ट्रेन से यात्रा करते हैं। लोकल ट्रेनों को मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है।

प्रमुख खबरें

TMC का CEC से अनुरोध, फेज 1-2 के लिए सीट वाइज वोटिंग रिपोर्ट प्रदान किया जाए

कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की, विपक्ष पर बरसे PM Modi

क्या युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं रूस-अमेरिका? पश्चिमी देशों के खिलाफ पुतिन का परमाणु अभ्यास

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं