By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को बीकानेर जिले में बिजली वितरण कंपनी जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन को कथित तौर पर 1,45,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।