French Open: 19 साल के Rafael Joder का तूफानी आगाज, डेब्यू में की Novak Djokovic के रिकॉर्ड की बराबरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2026

 जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं तब स्पेन के 19 वर्षीय राफेल जोडर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की राह में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से एटीपी प्रतियोगिताओं में धूम मचा रहे जोडर ने फ्रेंच ओपन में अपने पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-1, 6-0, 6-4 से हराया। जोडर ने क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पहले मैच में केवल पांच गेम गंवाए।

इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिछले 19 मैचों में से 16 जीते हैं। उन्होंने इस बीच मोरक्को में क्ले कोर्ट पर ट्रॉफी जीती, बार्सिलोना में सेमीफाइनल और मैड्रिड में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे। एक साल पहले जोडर की रैंकिंग 707वीं थी लेकिन अब उनकी रैंकिंग 29वीं है और पेरिस में उन्हें 27वीं वरीयता हासिल है।

इस बीच चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में 136वीं रैंकिंग की खिलाड़ी एमर्सन जोन्स को 6-1, 6-2 से हराकर बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन एलेना रायबाकिना ने वेरोनिका एरजावेक को 6-2, 6-2 से और इटालियन ओपन विजेता एलिना स्वितोलिना ने अन्ना बोंडार को 3-6, 6-1, 7-6 (3) से हराया।

पुरुषों के वर्ग में 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को नीदरलैंड के क्वालीफायर जेस्पर डी जोंग ने 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर उनके 21वें और अंतिम फ्रेंच ओपन का सफर समाप्त कर दिया। गेल मोनफिल्स ने भी आधी रात से ठीक पहले अपने हमवतन फ्रांसीसी खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन से 6-2, 6-3, 3-6, 2-6, 6-0 से हारने के बाद टेनिस को अलविदा कहा। आठवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने टोबी सैमुअल को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने रोमन सफिउलिन के खिलाफ 6-2, 7-6 (5), 5-7, 0-6, 6-2 से जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत