ट्रेन के ऊपर चढ़कर ‘रील’ बनाते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

नवी मुंबई में नेरुल रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़कर सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ बनाने की कोशिश के दौरान करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह कचरे से लदी एक खड़ी ट्रेन पर चढ़ गया और रील बनाने की तैयारी करने लगा।’’ उन्होंने बताया कि ट्रेन के डिब्बे पर चढ़े लड़के का हाथ ऊपर से गुजर रहे उच्च क्षमता वाले बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जबरदस्त बिजली का झटका लगा और वह नीचे गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि किशोर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगह चोट के निशान थे और वह 60 प्रतिशत तक झुलस गया था। शुरू में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

उंद्रे ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी रही जिसके बाद उसे ऐरोली में ‘बर्न्स हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया जहां शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया है और वे घटना के संबंध में जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू