5 लोगों ने एक नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, बेहोशी के हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2021

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 वर्षीय बालिका से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। एक आरोपी फरार है। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने प्रयास बाखला, अनुराग सिंह और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संजय कोरवा फरार है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: महिला से दरिंदगी, बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस महीने की 19 तारीख को जब बालिका गणेश विसर्जन देखने के लिए गई थी तब प्रयास, अनुराग, संजय और दो नाबालिग आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक बाड़ी में ले गए और उससे बलात्कार किया। बालिका जब बेहोश हो गई तब आरोपी बालिका को वहां छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब बालिका को होश आया तब वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। बाद में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया बुधवार को दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार