By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नागपुर और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में यात्री ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आरपीएफ के नागपुर मंडल द्वारा की गई।
अधिकारियों के अनुसार, दूसरे मामले में अनिल पाल ने अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के नागपुर शहर से गुजरते समय ट्रेन में पत्थर फेंके, जिससे ट्रेन की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। पाल ने स्वीकार किया कि उसने यह सब सिर्फ़ मौज-मस्ती के लिए किया था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों किशोरों पर रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत आरोप लगाए गए।