नोरा फतेही का नया गाना 'छोड़ देंगे' का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Feb 02, 2021

नोरा फतेही वास्तव में इंटरनेट की सेंसेशन बन गयी है। उनकी डांस और खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने आने वाले वीडियो सॉन्ग की एक झलक दिखाई है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। नोरा ने वीडियो सॉन्ग का टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें: रश्मि रॉकेट के बाद तापसी पन्नू ने शुरू की नयी फिल्म की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर

शेयर करते ही ये पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो गया है। गुरु रंधावा के साथ उनके आखिरी वीडियो सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' की जबरदस्त सफलता के बाद यह उम्मीद की गई थी और ये सही साबित हुआ। नोरा के सॉन्ग ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब, उनका आने वाला वीडियो सॉन्ग छोड़ देंगे है जिसमें एहन भट भी हैं, दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। 

टीजर की झलक से ये एक दर्द भरा सॉन्ग लग रहा है। नोरा गाने के टीजर में रेगिस्तान में लाल पोशाक में एक तीव्र नज़र के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें राजस्थानी लहंगे के साथ भारी गहनों को पहना हुआ है। उनके लंबे घुंघराले बाल हवा में लहरा रहे हैं। साथ ही वह कुछ कातिलाना डांस स्टेप भी करती दिखाई दे रही हैं। नोरा ने गाने के टीज़र रिलीज़ की जानकारी के साथ पोस्ट को कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, “2 फरवरी को #ChhorDenge का टीज़र। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा