By अभिनय आकाश | Feb 23, 2026
साल 1925 में परर्शिया में पहलवी वंश का राज शुरू हुआ। इसके राजा का नाम रेजा शाह पहलवी था। रेजा शाह ने 16 सालों तक परर्शिया पर राज किया। लेकिन जब तक इन्होंने राज किया परर्शिया बदल चुका था। साल 1935 में शाह ने परशिया का नाम बदलकर ईरान कर दिया। दरअसल परशिया के लोग पहले इस इलाके को ईरान ही बुलाते थे। जबकि परर्शिया नाम बाहर के लोगों से मिला था। रेजा के बाद उनके बेटे रजा शाह पहलवी ईरान के शाह बने। बाप बेटे ने मिलकर करीब 53 साल तक ईरान पर राज किया। 1953 में ईरान में एक नए युग का दौर शुरू हुआ और इसके अगवा मोहम्मद रजा पहलवी बने। ईरान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई मोहम्मद मुसादिक सरकार का राज्य कायम था। लेकिन फिर इसका तख्तापलट हो गया। इस तख्तापलट के पीछे लंबे समय से अमेरिका और ब्रिटेन का हाथ होने की संभावना जताई जा रही थी। अब अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा सार्वजनिक किए गए कुछ अहम कागजातों से इस पूरी घटना के पीछे अमेरिका की भूमिका को स्पष्ट कर दिया है और साबित हो गया है कि इस पूरी घटना के पीछे सीआईए का हाथ था। इन्हीं कागजातों में बताया गया है कि किस तरह तत्कालीन अमेरिकी प्रशासन ने ईरान में गुप्त ऑपरेशन की मदद से मोसेदक सरकार का तख्ता पलट कराया। 1953 से लेकर 1977 तक ईरान में शाह रेजा पहलवी ने अमेरिका की मदद से हुकूमत चलाई। 1960 के दशक में शाह मोहम्मद रजा पहलवी ने वाइट रिवॉल्यूशन शुरू किया था। महिलाओं को वोट का अधिकार, बड़े जमींदारों से जमीनें लेकर गरीब किसानों को सस्ते दामों में बांटना, साक्षरता मिशन और पश्चिमीकरण। पहलवी को उम्मीद थी कि इस रिवॉल्यूशन से ईरान में एक बड़ा वर्ग पैदा होगा जो हमेशा उनका वफादार होगा।
अपने काल में ईरान में अमेरिकी सभ्यता को फलने फूलने तो दिया लेकिन साथ ही साथ आम लोगों पर कई तरह के अत्याचार भी किए। ऐसे में कई धार्मिक गुरु शाह के खिलाफ होली। फिर आती है 6 जनवरी 1978 की तारीख। ईरान में लोग अभी सुबह-सुबह जागे ही थे। अखबार वाला अखबार फेंक कर गया। लोगों ने इसे खोला सामने पन्ने पर जो खबर उन्हें दिखाई दी तो कुछ ने अखबार फाड़ कर फेंक दिया। तो कुछ ने वो अखबार जहां से आया था वहीं उठाकर बाहर फेंक दिया। कई तो ऐसे थे जो अगला पिछला सोचे बिना सड़क पर उतर गए। इस एक सुबह के अखबार ने दुनिया के सबसे बड़ी क्रांति में से एक छेड़ दी थी। ईरान में तख्ता पलट की नींव रख दी गई थी और साथ ही नींव एक मुस्लिम राष्ट्र की भी रख दी गई थी। उन दिनों जो स्टोरी इसमें छपी वह कह रही थी कि अयातुल्लाह रूहुल्लाह खुमैनी एक ब्रिटिश एजेंट हैं। उपनिवेशवाद की सेवा कर रहे हैं। खुमैनी की ईरानी पहचान पर भी सवाल है और उन पर अनैतिक जीवन जीने का आरोप है। 12 से 18 घंटे में बवाल भयंकर बढ़ चुका था। पुलिस ने देखते ही गोली मारो का आदेश दिया। कम से कम 20 लोग मारे गए। अखबारों पर सेंसरशिप भी लगा दी गई। नवंबर 1964 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 6 महीने के बाद रिहाई के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री हसन अली मंसूर के सामने उन्हें पेश किया गया। खुमैनी से माफी मांगने को कहा। उन्होंने मना किया तो उन्हें हसन ने एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। बाद में हसन की किसी अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। माना गया कि खुमैनी के समर्थक की तरफ से इसे अंजाम दिया गया। चार लोगों को सजा हुई और खुमैनी किसी अज्ञात जगह पर चले गए।