George Soros Part I | अराजकता के एजेंट जॉर्ज सोरोस की कहानी, भारत पर क्यों है नजर

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2023

किसी भी देश को तोड़ने के तीन तरीके होते हैं। पहला तरीका हथियारों और सेना की मदद से उस देश में हमला कर देना। जैसा की मुगलों के जमाने में हमारे देश में हुआ था। दूसरा तरीका की आप व्यापार के नाम पर उस देश में घुस जाए और फिर उस देश को आर्थिक रूप से तोड़ दें जैसा की अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिये किया था। तीसरा तरीका होता है जब आप किसी देश को विचारधारा के नाम पर तोड़ते हैं और ऐसा वर्ग को खड़ा कर देते हैं जो अपने ही देश के खिलाफ काम करना शुरू कर देते हैं। फिर एक दिन वे इतने ताकतवर हो जाते हैं कि वो देश को तोड़ देते हैं। आपने दुनियाभर में बहुत सारे देशों को टूटते देखा भी होगा। अक्सर कहा जाता है कि एक ही झूठ बार-बार बोलने से लोग उसे सच मान लेते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि झूठ हमेशा झूठ ही रहता है वो सच नहीं बन पाता है। 

इसे भी पढ़ें: संसद को सड़क बनाने पर क्यों तुले हैं हमारे राजनेता? लोकतांत्रिक मर्यादाओं को क्यों तार-तार किया जा रहा है?

ऐसे में कौन है जॉर्ज सोरोस, उनकी मंशा क्यों बनाती है उन्हें बेहद ही खतरनाक, किन देशों को सोरोस ने अपना निशाना बनाया है, भारत को लेकर क्या है जार्ज सोरोस की प्लानिंग, इसके काउंटर के लिए भारत सरकार क्या कर रही है, हम आपको तफ्सील से परत दर परत लिए चलेंगे पूरे मामले की तह तक। इसके लिए हमने पूरी कहानी को कई भागों में ब्रेक किया है। ऐसे में जॉर्ज की कहानी आप सभी को बहुत ध्यान से सुननी चाहिए क्योंकि इस कहानी का हिस्सा आप भी हैं। आप भी इसका एक किरदार है बस फर्क इतना है कि आपको इसकी खबर भी नहीं है। आप किसी भी पार्टी के समर्थक हो सकते हैं, कोई भी विचारधारा के हो सकते हैं, लेकिन आप अपने देश से प्यार तो जरूर ही करते होंगे। 

इसे भी पढ़ें: George Soros Part II | 60 से ज्यादा देशों में सक्रिय है जॉर्ज सोरोस का फाउंडेशन, मां को आत्महत्या करने में मदद की पेशकश

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते