Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की यात्रा पर तेज प्रताप का निशाना, दोनों को बताया रोटी सेंकने वाले नेता!

By एकता | Aug 24, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में बिहार में अपनी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान लोगों का ध्यान खींचा। अपनी 16-दिवसीय इस यात्रा के दौरान वे बिहार के पूर्णिया से अररिया जिले में प्रवेश करते समय बुलेट बाइक चलाते हुए दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें: दहेज की आग में जली निक्की, छह साल के बेटे के सामने जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

हालांकि, इस घटना ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतर ही एक नई बहस छेड दी। राजद से बर्खास्त विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उनके आम लोगों से जुडाव पर सवाल उठाए।

तेज प्रताप ने कहा, 'चुनावों के दौरान, हर कोई अपनी रोटी सेंकने और अपना रास्ता बनाने में व्यस्त रहता है। ये नेता एयर-कंडीशन्ड कारों में घूम रहे हैं और जनता से हाथ तक नहीं मिला रहे हैं। हम छोटे गांवों की पगडंडियों पर चलना चाहते हैं और जमीन से जुडे नेता बनना चाहते हैं।'

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल: आवासीय स्कूल में आग लगने से एक छात्र की मौत, तीन अन्य घायल

1,300 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और 1 सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी। यह 16 दिनों में 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी।

इस यात्रा के दौरान, कांग्रेस और राजद के नेता मिलकर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन भी संबोधित करने वाले हैं। कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर विधानसभा चुनावों से पहले 'वोट चुराने की कोशिशों' का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र में आने के बाद भाजपा ने गरीबों के लिए अवसरों के द्वार बंद कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट