लालू से मिलकर रो पड़े तेज प्रताप यादव, अब कहा- तेजस्वी का पूरा साथ दूँगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

रांची। राजनीतिक गतिविधियों में फिर सक्रिय होने के दो दिन बाद तेज प्रताप यादव ने जेल में बंद अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की और दावा किया कि राजद अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी को आगे ले जाने की सलाह दी। राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लालू और तेज प्रताप की मुलाकात दो घंटे से अधिक समय तक चली। चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख इस अस्पताल में अपनी कई बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं।

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपने छोट भाई तेजस्वी यादव से मतभेद और छह महीने से अधिक समय से अपनी पत्नी से मनमुटाव के बाद से कम सक्रिय थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई महीनों के बाद मैंने अपने पिता से मुलाकात की। मैं भावुक हो गया। मैं उन्हें प्यार करता हूं। मेरे पिता मेरे भगवान कृष्ण, विष्णु और महादेव हैं।’’ उन्होंने दावा कि राजद प्रमुख ने उनसे ‘पार्टी को आगे ले जाने को कहा है।’’ उन्होंने कहा वह तेजस्वी को ‘अर्जुन’ के रूप में देखते हैं और उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने की कसम खाई है जिसने महाभारत में अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई थी। तलाक अर्जी के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कुछ नहीं बताया और कहा कि मामला अदालत में लंबित है।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील