तेज प्रताप यादव ने सरकार से मांगी Y श्रेणी की सुरक्षा, कहा- जान से मारने की मिली धमकी

By अंकित सिंह | Feb 14, 2022

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल में ही पटना में तेज प्रताप यादव के आवास पर मारपीट हुई थी। जानकारी के मुताबिक उनके आवास पर पत्थरबाजी की भी घटना हुई थी। उनकी आवास में कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि युवा आरजेडी के उपाध्यक्ष सृजन स्वराज की भी पिटाई कर दी गई थी। अब इसी को लेकर तेज प्रताप यादव ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिख वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग कर दी है। तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है और वाई सुरक्षा की मांग की है। इस बात की जानकारी तेज प्रताप यादव ने खुद ही ट्वीट कर दी। अपने पत्र में तेज प्रताप यादव ने लिखा कि रोजाना मुझे हजारों लोगों से मिलना होता है और समय-समय पर मुझे राज्य के नक्सली क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में भी जनता की समस्या के समाधान के लिए जाना पड़ता है। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा कि बीते दिनों मेरे आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया था और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए आग्रह है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुझे वाइ श्रेणी सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए।

प्रमुख खबरें

Emcure Pharma बोर्ड ने दो अनुषंगी कंपनियों के विलय प्रस्ताव को दी हरी झंडी

जंतर-मंतर पर IYC के विरोध प्रदर्शन पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट