तेज प्रताप ने शुरू किया अगरबत्ती का कारोबार, कहा- लंबे समय तक सुगंधित रहेगा कमरा

By अंकित सिंह | Jul 09, 2021

लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने अलग अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही उन्होंने राजद के रजत जयंती समारोह में शानदार भाषण दिया था। अब एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार तेजप्रताप अपने कारोबार को लेकर चर्चा में है। तेज प्रताप ने अगरबत्ती का कारोबार शुरू किया है। अगरबत्ती की खासियत बताते हुए तेज प्रताप ने कहा कि इसमें किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे मंदिर में चढ़ने वाले फूल से बनाया गया है। तेज प्रताप ने आगे कहा कि ऐसी अगरबत्ती उन्होंने मथुरा वृंदावन में खरीदी थी। दिल्ली के एक दोस्त ने अगरबत्ती फैक्ट्री में बनते देखा तो उससे प्रभावित होकर पटना में आयुर्वेदिक अगरबत्ती बनाने की सोचीं। इसके बाद हमने अगरबत्ती बनाने की प्लानिंग की। तेज प्रताप यादव ने आयुर्वेदिक अगरबत्ती का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हमने मंदिर में चढ़नेवाला वेस्टेज फुल का प्रयोग करके आयुर्वेदिक अगरबत्ती का निर्माण यहां शुरू किया है। इसमें कोई भी केमिकल का प्रयोग नहीं हुआ है। बिहार में पहले किसी ने ऐसा अगरबत्ती नहीं बनाया।"

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया