सुशील मोदी के मंत्री नहीं बनने पर तेज प्रताप का तंज, कुर्ता-पजामा संभाल कर रखिए...

Tej Pratap
अंकित सिंह । Jul 8 2021 4:14PM

तेज प्रताप ने जदयू पर भी हमला बोला। अपने ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा कि आरसीपी सिंह का मोदी कैबिनेट में जाना ये तय करता है कि जदयू एक विशेष जाती (कुर्मी) की पार्टी है..!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। हालांकि उस समय कई लोगों को आश्चर्य हुआ जब 43 नामों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का नाम नहीं था। यह माना जा रहा था कि जिस तरह से बिहार की राजनीति से सुशील मोदी को अलग किया गया है उसके बाद उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन कैबिनेट फेरबदल में उन्हें कोई जगह नहीं मिली। अब इसी को लेकर लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसा है।

अपने ट्वीट में तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि आपने जो कुर्ता पैजामा सिलवाया है उसे संभाल कर रखिए। तेजस्वी का शपथ ग्रहण होने वाला है, उसमें आपकी कुर्सी रिजर्व रखी जाएगी। तेज प्रताप के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। सुशील मोदी जी के लिए ढेर सारी सांत्वनाएं। छोटका मोदीजी, नया कुर्ता - पायजामा जो सिलवाएं हैं उसको संभालकर रखिए जल्द तेजस्वी का शपथग्रहण होने वाला है वहाँ दर्शकदीर्घा में एक कुर्सी आपके लिए रिजर्व रखा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार ने दी लल्लन सिंह की कुर्बानी ? चिराग पासवान ने दिया यह बयान

तेज प्रताप ने जदयू पर भी हमला बोला। अपने ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा कि आरसीपी सिंह का मोदी कैबिनेट में जाना ये तय करता है कि जदयू एक विशेष जाती (कुर्मी) की पार्टी है..! आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार से दो नए नामों को शामिल किया गया है। एक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह है तो दूसरे लोजपा के पशुपति पारस है। वहीं, आरा से भाजपा सांसद आरके सिंह को अब केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद केंद्रीय कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़