तेजस नेटवर्क का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार गीयर निर्माता तेजस नेटवर्क्स ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत इलेक्ट्रानिक्स के साथ एक समझौता किया है।इस समझौते के तहत तेजस नेटवर्क्स कंपनी भारत और विदेशों में टर्नकी परियोजनाओं के लिये आप्टिकल ट्रांसमिशन और डेटा स्विचिंग उत्पादों की पेशकश करेगी।

तेजस नेटवर्क्स ने बंबई शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है कि दोनों कंपनियों के बीच आपसी सहमति को लेकर जिस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं उसमें ‘मेक-इन-इंडिया’ कार्यक्रम के तहत रक्षा दूरसंचार, रणनीतिक संचार, समार्ट सिटी, घरेलू सुरक्षा, मेट्रो और राज्य नेटवर्क परियोजनाओं के क्षेत्र में उभरते अवसरों का मिलकर लाभ उठाने की पहल होगी।इसके तहत संयुक्त रूप से घरेलू और निर्यात बाजारों में उभरते अवसरों का लाभ उठाते हुये तेजस आप्टिकल ट्रांसमिशन, पहुंच स्थापित करना और डेटा स्विचिंग उत्पादों के क्षेत्र में रणनीति सहयोग किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: NBFC, HFC को दिवाला प्रक्रिया में देने का प्रावधान बैंकों के लिये सकारात्मक: मूडीज

कंपनी ने कहा है कि उसे रक्षा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रानिक्स से 60 करोड़ रुपये का खरीद आर्डर प्राप्त हुआ है।इस आर्डर के तहत कंपनी भारत इलेक्ट्रानिक्स की विभिन्न परियोजनाओं के लिये आप्टिकल और डेटा नेटवर्किंग उपकरणों की आपूर्ति करेगी और सेवायें देगी।इसमें केरल फाइबर आप्टिक नेटवर्क, रक्षा संचार नेटवर्क्स और समार्ट सिटी परियोजनायें शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary