Tejas Shirse Injury Update: चोटिल पैर के साथ दौड़े भारतीय एथलीट, CWG Final में रहे आठवें स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2026

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिर्से राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए, लेकिन चोट के कारण पदक की दौड़ में पिछड़ते हुए आठवें स्थान पर रहे। चौबीस वर्षीय शिर्से ने हीट एक में 13.76 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और कुल मिलाकर छठे स्थान के साथ फाइनल में जगह बनाई। सोमवार शाम हुए फाइनल में चोटिल शिर्से 15.39 सेकंड के समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहे। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13.27 सेकंड का है।

शिर्से ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में उनकी संभावनाओं पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह नई चोट नहीं है, पहले भी ऐसा हुआ था। मुझे पहले स्कैन करवाने होंगे।’’ शिर्से का इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13.27 सेकंड का है, जो उन्होंने पिछले महीने लुधियाना में हुई इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 के दौरान बनाया था।

प्रमुख खबरें

दबी हुई महसूस करती थी... BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल

अचानक चीन पहुूंचा भारत, शुरू हुई दनादन बैठक, क्या बदलने वाला है दिल्ली-बीजिंग का रिश्ता?

दोस्त हो तो इजरायल जैसा, कभी नहीं छोड़ा साथ, झूम उठा भारत!

Bankipur By-election: जीत के लिए Nitish Kumar की अंतिम अपील, NDA उम्मीदवार को दें वोट