तेजस्वी और तेज प्रताप ने लिया स्पूतनिक टीका, वैक्सीन लेने के बाद कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2021

पटना के मेदांता अस्पताल में राजद नेता तेजस्वी यादव और  तेज प्रताप ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। दोनों नेताओं ने स्पूतनिक वी की पहली डोज ली। बता देने की वैक्सीन न लेने की वजह से राजद नेता सत्ता पक्ष के निशाने पर लगातार थे। वैक्सीन लगवाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि वैक्सीन तो वैक्सीन है, सभी कोविड से लड़ने के लिए हैं। हमने स्पूतनिक लगवाई है। बहुत लोग बोलते रहते हैं, उनको बोलने दीजिए।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेताओं के कोरोना वैक्सीन नहीं लेने की वजह से सत्ताधारी पार्टी के निशाने पर थे। तेजस्वी यादव पर जनता के बीच कोरोना वैक्सीन का दुष्प्रचार करने के आरोप भी लगाए जा रहे थे। बीजेपी प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, " तेजस्वी यादव कोरोना वैक्सीन लगवा लें. इसका आपके यौन शक्ति पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी