नीतीश और भाजपा पर तेजस्वी का हमला, कहा- जनादेश की चोरी कर सत्ता में आए

By अंकित सिंह | Jan 09, 2021

पिछले कई दिनों से मीडिया से गायब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज एक बार फिर सामने आए। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि 16 साल की नीतीश कुमार और बीजेपी की सरकार बिहार के लिए अभिशाप है। इन लोगों ने बिहार को बेरोज़गार और मज़बूर बना दिया। हम कहते आए हैं, ये लोग जनादेश की चोरी कर सत्ता में आए है। बीजेपी नीतीश कुमार के द्वारा कुछ निर्णय कराना चाहती है जिसके लिए रस्साकस्सी चल रही है। आपको बता दें कि 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू की गठबंधन वाली एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता को बरकरार रखने में कामयाब रही। वहीं, महागठबंधन 110 सीटों के साथ विपक्ष की भूमिका में है। महागठबंधन के चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव आगे थे। चुनावी नतीजों के बाद से ही तेजस्वी यादव लगातार एनडीए पर जनादेश चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अब तक कानूनी तौर पर उनकी पार्टी की ओर से इस मामले में कुछ भी नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi