Sudhakar Singh vs Nitish Kumar: ‘शिखंडी’ वाले बयान पर आया तेजस्वी का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2023

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने इसको लेकर भले ही कहा हो कि कोई क्या बोलता है ये तो पार्टी वाले लोग ही बताएंगे। लेकिन अब राष्ट्रीय जनता दल (आरडेजी) के विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के राष्ट्रीय अधिवेशन में तय हुआ था कि मेरे और राजद अध्यक्ष लालू जी के अलावा कोई भी महागठबंधन और पार्टी नेतृत्व पर टिप्पणी नहीं करेगा, कोई ऐसा करता है तो उसे भाजपा की नीतियों का समर्थक माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Ghaziabad Heavy Traffic Jam | भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही गाजियाबाद में भारी ट्रैफिक जाम

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में नीतीश कुमार की तुलना ‘‘शिखंडी’’ (महाभारत में एक किन्नर चरित्र)से करते हुए कहा, ‘‘एक बार उनके (नीतीश) पद से हटने पर उन्हें याद नहीं रखेंगे। नीतीश ने राज्य के लिए कुछ भी बड़ा नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: नोटबंदी पर क्यों मिली क्लीन चिट ? क्या भारत यात्रा से तपस्वी को मिलेगी सत्ता?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी सुधाकर सिंह के बयान पर रिएक्शन आ गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोई क्या बोलता है ये तो पार्टी वाले लोग ही बताएंगे। ये तो पार्टी के अंदर की चीज है। पार्टी वाले ही न उसको देखेंगे और बोलेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि सुधाकर सिंह के बयान को लेकर कहा कि हम तो नोटिस भी नहीं लेते हैं। 

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड