दागी नेताओं को लेकर तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले- भोले-भाले मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी ही नहीं

By अनुराग गुप्ता | Feb 13, 2021

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल में दागी नेताओं को शामिल करने पर निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के एक वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें वह पत्रकारों से कह रहे हैं कि आप देखिएगा किसमें क्या मामला है। आपको बता दें कि विपक्ष लगातार नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल दागी नेताओं को शामिल करने को लेकर सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में ट्वीट के जरिए अब तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। 

इसे भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पटना में सेवा सदन का किया शिलान्यास 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने पत्रकारों के दागी नेताओं को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। आप लोग देखिए किसमें क्या मामला है। हमको नहीं लगता है कि ऐसा कोई चेहरा है। अगर ऐसी बात हुई तो हमको भी बताइएगा। ऐसा तो कुछ लग नहीं रहा है।

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट