Tejashwi Yadav बोले: Bihar में कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, खजाना हुआ खाली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर सरकारी कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का खजाना लगभग खाली हो गया है और वित्तीय अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन लोगों ने खजाने की ऐसी लूट मचा रखी है कि सरकार को सभी विभागों के कर्मचारियों का वेतन देने में परेशानी हो रही है। खजाना लगभग खाली है।’’ राजद की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अनुदान प्राप्त मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय ऐसा भी था जब मुझे खुद पांच महीने तक वेतन नहीं मिला था।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है।

प्रमुख खबरें

Durga Puja पास विवाद: ED ने बंगाल के पूर्व मंत्री Indranil Sen से की 10 घंटे पूछताछ

गुवाहाटी वनडे: Shubman Gill के सबसे तेज दोहरे शतक से India ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets से 2 कदम दूर, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

BSF के 400 बर्खास्त जवानों की बहाली की मांग, पूर्व अर्द्धसैनिक एसोसिएशन ने दी धरने की चेतावनी