तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा को बताया योगी का चाइनीज वर्जन, बोले- वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते है

By अंकित सिंह | Aug 31, 2024

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर "सस्ती लोकप्रियता" हासिल करने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि राज्य विधानसभा ने शुक्रवार को मुस्लिम सांसदों को नमाज अदा करने की अनुमति देने वाले दो घंटे के ब्रेक को रद्द कर दिया था। तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं। कौन है ये? वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं।' बीजेपी ने मुसलमानों को आसान निशाना बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: हिमंता बिस्‍वा सरमा को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट! हिंदुत्व की राह पर तेजी से लगा रहे दौड़

तेजस्वी यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने एवं “योगी का चाइनीज़ वर्जन” बनने के प्रयास में जानबुझकर मुसलमानों को परेशान करने वाले कृत्य करते रहते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने नफ़रत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान आकृष्ट करने एवं समाज में धुर्वीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आरएसएस छोड़ सभी धर्मों के लोगों का हाथ है। हमारे मुसलमान भाइयों ने देश को आजादी दिलाने में कुर्बानियाँ दी है और हम लोग जब तक है तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: असम में 2 घंटे के जुमा ब्रेक पर रोक, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

असम विधानसभा मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के अवकाश को खत्म करेगी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सरमा ने एक पोस्ट में कहा कि दो घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म करके, असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को समाप्त किया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी। सरमा ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक फैसले के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों का आभार।’’ अधिकारी ने बताया कि आखिरी बार दो घंटे का यह ब्रेक शुक्रवार को दिया गया, जो विधानसभा के शरदकालीन सत्र का अंतिम दिन था।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा