विधायकों के साथ पैदल मार्च कर तेजस्वी पहुँचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा पेश

By नीरज कुमार दुबे | May 18, 2018

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज अपने विधायकों के साथ राजभवन पहुँचे और राज्यपाल सत्यपाल मलिक से आग्रह किया कि राज्य विधानसभा में सबसे बड़ा दल होने के नाते उनको सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया जाये। उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंप कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक के राज्यपाल ने सबसे बड़े दल को सरकार बनाने का न्यौता दिया वही यहाँ भी किया जाना चाहिए। राजद के सभी विधायक पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुँचे।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा में राजद सबसे बड़ा दल है और जदयू दूसरे नंबर पर है। राज्य में राष्ट्रीय जनता दल की 81 और जनता दल युनाइटेड की 71 सीटें हैं। विधानसभा चुनावों में राजद, जदयू और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और चुनावों के बाद महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी थी लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा का समर्थन ले लिया था और राज्य में राजग की सरकार बन गयी।

 

प्रमुख खबरें

Prajwal Revanna का राजनयिक पासपोर्ट तुरंत रद्द किया जाए: Siddaramaiah का प्रधानमंत्री से अनुरोध

T20 World Cup 2024: फिटनेस समस्याओं के कारण पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम का घोषणा में देरी

Pakistan के पूर्व मंत्री ने कर दी Rahul Gandhi की तारीफ, BJP मे कहा- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ

Makeup Tips: परफेक्ट मेकअप लुक के लिए जरूरी है प्राइमर का इस्तेमाल, जानिए कैसे करें फेस पर अप्लाई