अमित शाह के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव का सवाल, विशेष राज्य का दर्ज़ा देंगे या नहीं?

By अंकित सिंह | Sep 22, 2022

अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। भाजपा जहां अमित शाह के दौरे को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। तो वही बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के नेता लगातार अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि अमित शाह 2 दिनों के बिहार दौरे पर जा रहे हैं। वह सीमांचल क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सीमांचल में जन भावना महासभा में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बिहार भाजपा के कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शुक्रवार को पूर्णिया में जन भावना महासभा का आयोजन होगा। इसके बाद अमित शाह किशनगंज आएंगे जहां पार्टी के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुआ खेला! आरजेडी के शिवानंद तिवारी बोले- आश्रम खोले लें नीतीश, उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार

इससे पहले तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि हमारा लक्ष्य 2024 में 40 सीट महागठबंधन को जीताना है। मैं अपने सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि अब उछल कूद नहीं करना है शांति से अपना काम करना है और लोगों को जोड़ना है। अति पिछड़ा समाज, दलित, अंतिम पायदान के लोग और गरीबों को हमें जोड़ना है। बिहार में लोकसभा के 40 सीटें हैं। 2019 चुनाव में जदयू और भाजपा एक साथ मिलकर लड़े थे। जदयू के खाते में 16 सीटें गई थीं जबकि भाजपा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार इस बार बिहार में समीकरण बदल चुका है। भाजपा अकेली हो गई है जबकि जदयू और राजद एक साथ हैं। नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद पार्टी के किसी बड़े नेता का बिहार का यह पहला दौरा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर