प्रशांत किशोर के 30 साल वाले बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, पूछा- कौन हैं PK

By अंकित सिंह | May 08, 2022

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर बिहार की राजनीति गर्म होती दिखाई दे रही है। प्रशांत किशोर ने हाल में ही घोषणा की थी कि बिहार में विकल्प और बदलाव की सोच वाले लोगों के साथ ‘जन सुराज’ के लिए काम करेंगे। इसी दौरान उन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार के 30 साल वाले शासन को लेकर भी सवाल उठा दिए थे। अब इसी पर तेजस्वी यादव का पलटवार आया है। तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके इस बयान का कोई मतलब नहीं है। मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, वह कौन है? उन्होंन साफ तौर पर कहा कि प्रशांत किशोर अब तक कभी भी कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार आज 30 साल के लालू और नीतीश के राज के बाद भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है। बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के मुखिया के तौर पर अपने प्रदर्शन के संदर्भ में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के आकलन को कोई महत्व नहीं देते। बिहार में कथित तौर पर पिछले 15 साल में कोई विकास का काम न होने संबंधी प्रशांत किशोर के आरोपों के बारे में पत्रकारों द्वारा शुक्रवार को पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘यह तो आप ही लोगों को पता है कि विकास हुआ या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कौन क्‍या बोलता है, उसका कोई महत्व नहीं है। महत्व है सत्य का। आप सब जानते हैं कि क्‍या हुआ है, कितना काम किया गया है।’’ 

प्रमुख खबरें

डरावने लुक के बाद मिलता है तुरंत ग्लो, Shenaz Treasury ने बताया Vampire Facial का सच

Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: JPSC Scam पर ट्वीट नहीं, CM हाउस के बाहर धरना दो

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

गौरव गोगोई का Amit Shah पर हमला: कुंभकर्ण जैसी नींद में थे Home Minister, संसद से नदारद रहे