नागिन 6 के एक एपिसोड के लिए इतनी फीस ले रही हैं तेजस्वी प्रकाश, जानें बाकी एक्टर्स की सैलरी

By प्रिया मिश्रा | Feb 16, 2022

एकता कपूर की सुपरनैचुरल टीवी सीरीज 'नागिन 6' का प्रीमियर 12 फरवरी को कलर्स चैनल पर हो चुका है। अब तक नागिन की 5 सीरीज आ चुकी हैं और सभी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। नागिन 6 को शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो में तेजस्वी प्रकाश, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया, सिंबा नागपाल और सुधा चंद्रन जैसे बड़े स्टार्स नज़र आएँगे। हाल ही में एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ ने नागिन के कलाकारों की फीज का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि शो में किस एक्टर को को कितनी फीस मिल रही है -

बिग बॉस 15 की विनर रहीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश शो की लीड एक्ट्रेस हैं। शो में तेजस्वी सर्वश्रेष्ठ इच्छाधारी नागिन के रोल में हैं। खबरों की मानें तो तेजस्वी प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में ही तेजस्वी को शो में लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर हो गया था। इन दिनों तेजस्वी और करण कुंद्रा के प्यार के चर्चे हर तरफ छाए हुए हैं। 

सिम्बा नागपाल 

नागिन सीरियल में कैप्टन ऋषभ गुजराल के रूप में नजर आने वाले एक्टर सिम्बा नागपाल को प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये मिल रहे हैं। सिंबा नागपाल 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

महक चहल

एक्ट्रेस महक चहल शो में नागिन-प्रथा की बड़ी बहन का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महक प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये चार्ज करती हैं। दर्शकों को शो में महक की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है।  

सुधा चंद्रन 

एक्ट्रेस सुधा चंद्रन नागिन के लगभग हर सीजन में दिखाई दी हैं। नागिन 6 में सुधा, ऋषभ की मां का किरदार निभा रही हैं। सुधा शो में प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये फीस ले रही हैं। 

उर्वशी ढोलकिया

एकता कपूर के कई शोज़ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया, नागिन 6 में अहम भूमिका में हैं। इस शो में उर्वशी प्रथा और महक की मां का किरदार निभार रही हैं। उर्वशी को प्रति एपिसोड 50,000 रुपये मिल रहे हैं।

अदा खान

नागिन 6 में एक्ट्रेस अदा खान भी नजर आएंगी। नागिन 6' में अदा खान भी होंगी। शो में वे साशा के रोल में दिखेंगी। शो में अदा एपिसोड 70,000 रुपये चार्ज कर रही हैं।

आम्रपाली गुप्ता

एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता भी शो में अहम भूमिका में हैं। खबरों की माने तो आम्रपाली प्रति एपिसोड 75,000 चार्ज कर रही हैं। 


रवि छाबड़ा

नागिन 6 एक्टर रवि छाबड़ा, ऋषभ के दोस्त के रूप में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रवि छाबड़ा प्रति एपिसोड 45,000 रुपये चार्ज कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।