बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ अपनी पहली होली मनाएंगी तेजस्वी प्रकाश, मीडिया के साथ शेयर किया प्लान

By एकता | Mar 16, 2022

होली के त्यौहार को आने में बस दो ही दिन बचे हैं। जहाँ एक तरफ लोग होली खेलने की तैयारियों में जुट गए हैं वहीं दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी और मशहूर हस्तियों ने भी होली की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। हाल ही में कलर चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने होली स्पेशल एपिसोड का एक वीडियो साँझा किया। वीडियो में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता करण कुंद्रा के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। कुछ सेकंड की इस वीडियो में आपको दोनों के रोमांस की झलक भी देखने को मिल जाएगी। दोनों के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखी है टेलीविज़न की हॉट अदाकारा श्वेता तिवारी की यह पाकिस्तानी फिल्म? आज तक भारत में नहीं हुई है रिलीज

अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और अभिनेता करण कुंद्रा टेलीविज़न इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों में शुमार हैं। दोनों ने हाल ही में बिग बॉस 15 में एक कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट के तौर पर गए थे और घर से बाहर एक कपल बनकर निकले। इस समय दोनों की जोड़ी टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। हाल ही में दोनों का एक गाना 'रुला देती है' रिलीज हुआ था जिसे अबतक दस मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। काम की बात करें तो अभिनेता करण कुंद्रा कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में जेलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इस समय कलर टीवी के शो 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार