Karnataka: उम्मीदवारों के चयन पर बोले तेजस्वी सूर्या, एक परिवार-एक टिकट के सिद्धांत का भाजपा ने किया पालन

By अंकित सिंह | Apr 12, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हालचाल लगातार बनी हुई है। राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने भी 189 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, भाजपा के कुछ नेता नाराज भी बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच पार्टी के युवा नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या का बड़ा बयान आया है। तेजस्वी सूर्या ने साफ तौर से कहा है कि भाजपा ने एक परिवार, एक टिकट के सिद्धांत का पालन किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 52 नए नेताओं को टिकट दिया है। मुझे विश्वास है कि सभी नए नेता उम्मीदवारों के चयन के पीछे के सिद्धांतों को समझेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हिजाब पर सबसे पहले बैन लगाने वाले कॉलेज की विकास समिति के अध्यक्ष का बीजेपी ने काटा टिकट, Udupi से ही पहली बार शुरू हुआ था विवाद

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी पारंपरिक शिगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि उनकी सरकार में मंत्री आर अशोक कनकपुरा सीट पर कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार और अन्य मंत्री वी सोमन्ना वरुणा विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को चुनौती देंगे। पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल आठ महिलाओं को जगह मिली है।  सूची में पांच वकील, नौ चिकित्सक, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय पुलिस सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के नाम शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप