Giriraj Singh की विवादित टिप्पणी पर भड़का तेजस्वी यादव का गुस्सा, बोले- मुसलमानों को बुरी नजर से देखा तो ईंट से ईंट बजा दूंगा

By नीरज कुमार दुबे | Oct 23, 2024

बिहार की राजनीति में आजकल खूब हिंदू-मुस्लिम देखने को मिल रहा है। हम आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए लोगों से अपने घरों में "भाले, तलवार और त्रिशूल"  रखने का आह्वान किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा के साथ-साथ "आत्मरक्षा" के लिए भी किया जा सके। तो वहीं दूसरी ओर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर किसी ने मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखा तो ईंट से ईंट बजा देंगे।

इसे भी पढ़ें: Bahraich Violence: गिरिराज सिंह का वार, अखिलेश का DNA एंटी हिंदू, उनके पिता ने कारसेवकों पर चलवाई थी गोली

मंत्री ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि लगभग हर देवी-देवता के बारे में कहा जाता है कि वे त्रिशूल, तलवार या भाला धारण करते हैं। भाजपा नेता ने कहा, "इसलिए मैं आप सभी से इन वस्तुओं को अपने घरों में रखने के लिए कहता हूं। इन्हें पवित्र करने के बाद इनकी पूजा करें और जरूरत पड़ने पर आत्मरक्षा में इनका इस्तेमाल करें।" 

दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू यादव ने गिरिराज सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि ये लोग दंगा कराना चाहते हैं तो वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज भाजपा के एक सांसद ने बिहार में माहौल बिगाड़ने के लिए भड़काऊ बयान दिया और आज ही उस सांसद को नीतीश कुमार जी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा दी। उन्होंने कहा कि इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आज़ादी में सबका योगदान है। मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूँ कि जब तक मेरी साँस है मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डट कर खड़ा रहूँगा और मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे। 

प्रमुख खबरें

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई