Pinkvilla Style Icons Awards के रेड कार्पेट पर नजर आई TejRan की रोमांटिक केमिस्ट्री, वायरल हुई तस्वीरें

By एकता | Jun 17, 2022

अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और अभिनेता करण कुंद्रा की जोड़ी टेलीविज़न की सबसे मशहूर और पसंदीदा जोड़ी है। मीडिया के सामने तेजस्वी और करण एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। दोनों की किसी न किसी वजह से हर दिन सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है। इस समय भी दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल तेजस्वी और करण ने बीती रात पिंकविला स्टाइल आइकॉन अवार्ड में शिरकत की। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तेजरन का स्टाइलिश अंदाज और उनका एक दूसरे के लिए प्यार दोनों ही लोगों को खूब भा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Lifestyle Asia India मैगजीन के जून कवर पर नजर आईं Alaya F, बिकिनी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में तेजरन काफी स्टाइलिश और हॉट अवतार में दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश ने रेड कार्पेट के लिए लाल रंग की मिनी ड्रेस का चुनाव किया तो वहीं करण कुंद्रा काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

इसे भी पढ़ें: Pinkvilla Style Icons Awards: रेड कार्पेट पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें


लाल रंग की मिनी ड्रेस में अभिनेत्री काफी हॉट लग रही थी, वहीं अभिनेता अपने स्मार्ट लुक से महफिल लूटने में कामयाब रहे। दोनों की तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है और वह इन्हें जमकर शेयर करने में लगे हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

प्रमुख खबरें

गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा मंथन: वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर लखनऊ में अहम बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी करेंगे रणनीति पर चर्चा

MK Sons Fine Jewels के 15.44 लाख शेयर खरीदे, Manuja Gautam Shroff ने 26 करोड़ रुपये लगाए

Hemoglobin Level बढ़ाने के 10 आसान तरीके, डाइट में Iron और Vitamin C जोड़ना जरूरी