By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2021
हैदराबाद। तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.27 लाख से अधिक हो गए हैं तथा सात और लोगों की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,759 हो गई है। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।
राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत और संक्रमण से ठीक होने की दर 93.29 प्रतिशत है। एक अन्य बयान में कहा गया कि 10 अप्रैल तक राज्य में 17.61 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक और करीब तीन लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।