कोरोना के कारण तेलंगाना ने 12 मई से 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मंगलवार को राज्य में 12 मई से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल ने 12 मई (बुधवार) सुबह 10 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘हालांकि सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक सभी दैनिक गतिविधियों में छूट रहेगी।’’

इसे भी पढ़ें: ओयो अपने ऐप पर भागीदार होटलों के कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति बताएगा

सोमवार को तेलंगाना में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर करीब 50 हजार हो गया और 4,826 नए मामले आये, जबकि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,771 हो गयी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने कोविड-19 रोधी टीका खरीदने के लिए वैश्विक कंपनियों को भी आमंत्रित करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात