ओयो अपने ऐप पर भागीदार होटलों के कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति बताएगा

Oyo

आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने मंगलवार को कहा कि वह अपने ऐप पर भागीदार होटलों के कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति को बताएगा, क्योंकि उसका मानना ​​है कि ऐसी पहल से ग्राहकों के बीच भरोसा और बढ़ेगा।

नयी दिल्ली। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने मंगलवार को कहा कि वह अपने ऐप पर भागीदार होटलों के कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति को बताएगा, क्योंकि उसका मानना ​​है कि ऐसी पहल से ग्राहकों के बीच भरोसा और बढ़ेगा। ओयो ने कहा कि पर्यटन और यात्रा उद्योग को पटरी पर लाने के लिए टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: पति की सांसों के बदले पत्नी के साथ अस्पताल कर्मचारी ने किया यौन उत्पीड़न, पानी के लिए भी तरसया

ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण सबसे महत्वपूर्ण पहल है। ओयो में हम होटल कर्मचारियों की टीकाकरण की स्थिति को दर्शाने के लिए एक नया फीचर वैक्सीनएड पेश कर रहे हैं।’’ ओयो के सर्वेक्षणों से पता चला है कि 87 प्रतिशत लोग जब फिर से यात्रा की योजना बनाएंगे, तो वे प्रतिरक्षित कर्मचारियों वाले होटल को पसंद करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़