तेलंगाना मंत्रिमंडल का विस्तार, दस नए मंत्री हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दो महीने पहले से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुये मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर इसमें दस सदस्यों को शामिल किया। मंत्रिमंडल में हुये इस नए विस्तार में छह नए चेहरों- एस निरंजन रेड्डी, कोप्पुला ईश्वर, इर्राबेल्ली दयाकर राव, वी श्रीनिवास गौड, वेमुला प्रशांत रेड्डी और चौधरी मल्ला रेड्डी को जगह दी गई है। जबकि चार अन्य- ए इंद्राकरण रेड्डी, तलासनी श्रीनिवास यादव, जी जगदीश रेड्डी और और इटेला राजेंद्र की मंत्रिमंडल में एक बार फिर बतौर मंत्री वापसी हुई है।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस

नए शामिल मंत्रियों को तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तेलंगाना मंत्रिमंडल में अब कुल मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है पर इसमें अभी तक किसी महिला को मौका नहीं मिला है। राव के पहले मंत्रिमंडल में भी किसी महिला को यह अवसर नहीं मिल सका था।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी