तेलंगाना के मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव ने शाह से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य से संबंधित लंबित मुद्दों पर चर्चा की। राव की शाह के साथ बैठक लगभग 40 मिनट तक चली।

राव का शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने का भी कार्यक्रम है और इस दौरान राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किये जाने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के गत मई में केन्द्र की सत्ता में फिर से आने के बाद राव की मोदी और शाह के साथ यह पहली बैठक है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?