चीन के साथ टकराव मामले में केंद्र सरकार के प्रति KCR ने दिखाई एकजुटता, कहा- तेलंगाना के लोग साथ हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ हिंसक झड़प मामले में उनकी सरकार और लोग केन्द्र सरकार के साथ खड़े हैं। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार की रात हुई झड़प में एक कर्नल समेत 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे। राव ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए और पूरे देश को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सीमा पर भारत-चीन झड़प के बारे में उल्लेख किया। 

इसे भी देखें: 20 शहीदों को देश ने दी श्रद्धांजलि  

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट