राहुल गांधी का TRS पर हमला, भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है तेलंगाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2018

हैदराबाद। तेलंगाना को ‘भ्रष्टाचार की राजधानी’ बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीआरएस पर हमला करके आरोप लगाया कि राज्य की सरकार को सिर्फ ‘एक परिवार’ चला रही है। सेरिलिंगमपल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल डील पर खुली बहस करने की चुनौती दी।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, 'आज तेलंगाना भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है...यहां जहां भी देखें आप पाएंगे कि किसी न किसी की जमीन छीनी जा रही है। यहां एक परिवार की सरकार चल रही है। लाभ सिर्फ एक ही परिवार के लिए है।'

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गांधी का यह पहला तेलंगाना दौरा है। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी और चंद्रशेखर राव का लंबे-चौड़े झूठे वादे बनाने का तरीका एक ही है। गांधी के इन आरोपों पर राव ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को सरकार के विरोध में बयान देने के दौरान अधिक 'परिपक्व' होने की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली तूफानी पारी

Ramayana: फिल्म के सेट से लीक हुआ राम- सीता का लुक, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी पर टिक गयी आंखें- देखें तस्वीरें

China ने Pakistan के लिए निर्मित हैंगर श्रेणी की आठ पनडुब्बियों में से पहली का जलावतरण किया

केवल कमल! भारत में भी आ सकता है वन पार्टी सिस्टम? जिनपिंग-पुतिन की तरह मोदी थे, हैं और रहेंगे कितना मुमकिन