तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश केशव राव का निधन, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक पीठासीन न्यायाधीश का सोमवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों और सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति पी केशव राव (60) को एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका ब्रेन ट्यूमर और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने न्यायमूर्ति केशव राव के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति केशव राव द्वारा एक न्यायाधीश के रूप में गरीबों को दी गई कानूनी सेवाओं को याद किया। राव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ न्यायाधीश का अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति केशव राव के सम्मान में तेलंगाना में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में सोमवार को कामकाज स्थगित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी! 200 रुपये में मिलेगा OTT, डेटा और लाइव टीवी का कॉम्बो

कार खरीदने वालों को झटका! Hyundai ने बढ़ाईं कीमतें, अब देना होगा ज्यादा पैसा

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप

रिकॉर्ड के मोर्चे पर कौन भारी, कौन कमजोर