तेलंगाना: थाने में ‘यातना’ के बाद ऑटो चालक की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हैदराबाद के एक थाने में कथित तौर पर शारीरिक यातना दिए जाने के बाद एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौत के मामले से जुड़ी खबरों पर संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को तेलंगाना के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है।

खबर में 13 मई, 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद के राजेंद्रनगर थाने में पुलिस द्वारा कथित तौर पर शारीरिक यातना दिए जाने के बाद 35 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौत होने का जिक्र था। आयोग ने कहा कि अगर खबर सत्य है, तो यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मीडिया में 14 मई को जारी खबर के अनुसार, ऑटो चालक का अपनी पत्नी से कुछ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला उसे थाने ले गई थी।

खबर के मुताबिक, “दंपति की काउंसलिंग के बाद व्यक्ति को एक कमरे में ले जाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे रबड़ की बेल्ट से बुरी तरह पीटा। एक घंटे बाद, जब वह थाने से बाहर आया, तो उसे उल्टी होने लगी और वह गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त