'मुनव्वर फारुकी ने भगवान राम और देवी सीता का किया अपमान', TRS पर भड़के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, बोले- उन्हें क्यों बुलाया गया ?

By अनुराग गुप्ता | Aug 20, 2022

हैदराबाद। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सरकार पर हमलावर है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने कहा कि हमारे भगवान राम और देवी सीता का अपमान करने वाले मुनव्वर फारुकी को क्यों बुलाया गया है। दरअसल, मुनव्वर फारुकी का शनिवार को हैदराबाद में एक शो होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी के शो से पहले भाजपा विधायक टी राजा सिंह समेत 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया 

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने जनगांव में कहा कि मुनव्वर फारूकी 20 अगस्त को हैदराबाद आ रहे हैं। उन्होंने हमारे भगवान राम और देवी सीता का अपमान किया और टीआरएस पार्टी उन्हें यहां मुख्य अतिथि के रूप में बुला रही है। उन्हें यहां क्यों बुलाया गया है ?

पुलिस हिरासत में भाजपा विधायक

मुनव्वर फारुकी मामले में हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक टी राजा सिंह समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, टी राजा सिंह ने मुनव्वर फारुकी के शनिवार को होने वाले शो के आयोजन स्थल को जलाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन टी राजा सिंह समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: राजनीति की खातिर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है : केसीआर 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टी राजा सिंह अपने समर्थकों के साथ शिल्पकला वेदिका में जाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने एहतियातन भाजपा विधायक और उनके 4 समर्थकों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना